नई दिल्ली,
कोरोना वायरस को रोकने के लिए भारत ने जो लॉकडाउन का कदम उठाया है उसकी WHO ने भी तारीफ की है. हालांकि, ये भी कहना है कि ये सिर्फ एक कदम है इसके अलावा भी कई कड़े फैसले लेने होंगे.

कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनियाभर के कई देश चिंता में हैं और इसे रोकने के लिए लगातार शोध और अध्ययन हो रहे हैं। भारत में भी हर दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। इतना तो तय है कि कोरोना वायरस एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति में फैल रहा है। इसके बढ़ते संक्रमण के संबंध में इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) यानी भारतीय आयुर्विज्ञान शोध परिषद ने मैथमैटिकल मॉडलिंग पर आधारित तथ्यों की एक स्टडी की है, जिसमें कई तरह के चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।